06जेएनडी27: पौली गांव में आंधी से टूटे सोलर पैनल। स्रोत : किसान
जुलाना। पौली गांव में मंगलवार रात आई तेज आंधी से खेतों में दर्जनों पेड़ उखड़ गए। वहीं कई स्थानों पर सोलर पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक बदले मौसम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब देर शाम मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। पौली गांव निवासी किसान राजेंद्र ने बताया कि उसके खेत में लगे सोलर पैनल आंधी की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गए। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल उनके सिंचाई कार्य का मुख्य साधन थे।