फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

Wed, 11 Sep 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने वाले पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों का पहला रेंडमाइजेशन लघु सचिवालय के सभागार में हुआ। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा की उपस्थित में पूरी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1036 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनके साथ पहली रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई है। इस रेंडमाइजेशन के बाद इन सभी पीओ एवं एपीओ की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से उनके अंदर काम करने वाले कर्मियों को उनके चुनाव ड्यूटी ऑर्डर जल्द उपलब्ध करवाने तथा सभी कर्मियों को आदेशानुसार अपने चुनाव ड्यूटी के आदेश प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों की 12 व 13 सितंबर को चुनावी रिहर्सल करवाई जाएगी। यह रिहर्सल 4 अलग-अलग शिफ्टों में होगी। जींद के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में 12 सितंबर को सुबह 10 बजे पहली शिफ्ट व दोपहर 2 बजे दूसरी शिफ्ट की रिहर्सल होगी। 13 सितंबर को सुबह 10 बजे पहली शिफ्ट व दोपहर 2 बजे दूसरी शिफ्ट की रिहर्सल होगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने में पोलिंग स्टाफ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पीओ एवं एपीओ अपनी ट्रेनिंग को बेहतर तरीके से पूरा करें। इस अवसर पर उचाना के रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य, जींद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सहरावत, जुलाना विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार दून, सफीदों के रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार फोगाट, नरवाना के रिटर्निंग अधिकारी दलजीत सिंह, एडीआईओ सुषमा देशवाल, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें