जींद। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। रविवार को फाॅर्म में त्रुटियों को दूर करने का अंतिम दिन रहा। छात्रों की ओर से भरे गए फार्मों में आपत्ति दर्ज कराई जा रही हैं। इनमें नाम की स्पैलिंग, पिता का नाम सहित दस्तावेज और फाॅर्म में भरी त्रुटि को ठीक कराया गया। दाखिले के लिए फॉर्म भरने के दौरान आई त्रुटियों को ठीक कराने के बाद 26 जून को अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
अगर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया तो पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी। 25 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। जिले के 17 राजकीय और निजी कॉलेजों के अलावा सीआरएसयू में यूजी कोर्स में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं।
कॉलेजों में दाखिला कमेटी की ओर से विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 22 जून तक की गई और त्रुटियों को ठीक किया गया। अब 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 27 जून से लेकर 30 जून तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।
तीन जुलाई को लगेगी दूसरी मेरिट लिस्ट
पहली मेरिट लिस्ट के बाद सीट खाली रहने पर 3 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा। वह 4 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर महाविद्यालयों में रिक्त सीटें रह जाती हैं तो 9 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन और विषयों में बदलाव को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 10 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। 11 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। फिर 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की त्रुटियों को रविवार को भी दुरुस्त किया गया है। 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहली मेरिट लिस्ट जारी होते ही 27 से 30 जून तक फीस जमा कराई जा सकती है। दूसरी मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को लगेगी। इसमें नाम आने वाले छात्र 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे।
जयनारायण गहलावत, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद।