फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर आज जारी होगी पहली मेरिट

विज्ञापन
25जेएनडी13-सफीदों के राजकीय कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत कॉले
विज्ञापन
25जेएनडी13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट वीरवार को जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 27 जून से लेकर 30 जून तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं। हालांकि बुधवार को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है, लेकिन कॉलेज फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करेंगे।
पहली मेरिट लिस्ट के बाद सीट खाली रहने पर तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वे चार जुलाई से लेकर सात जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कॉलेजों में खाली सीट रह जाती है तो नौ जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन और विषयों में बदलाव को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दस जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। 11 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। फिर 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये हर रोज लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
बता दें कि जिलेभर के 17 राजकीय निजी और राजकीय कॉलेज सहित सीआरएसयू में यूजी कोर्स में लगभग साढ़े 11 हजार सीटें हैं। हालांकि आवेदनों को लेकर विभिन्न कॉलेजों में कुल मिलाकर मिलाजुला सा असर रहा है। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज में निर्धारित सीटों से ज्यादा आवेदन आए हैं, जबकि ग्रामीण आंचल के कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर कम आवेदन आए हैं।
शहर के राजकीय महिला इंदिरा गांधी कॉलेज में विभिन्न कोर्स में 1021 आवेदन आए हैं। जबकि शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए आर्ट्स में 600 सीट पर 1494 आवेदन, बीए आर्ट्स मेजर इन इकोनॉमिक्स में 40 सीट पर 50, बीए आर्ट्स मेजर इन इंग्लिश में 40 सीट पर 71, बीए आर्ट्स मेजर इन ज्योग्राफी विषय में 40 सीट पर 98, बीए आर्ट्स विद मेजर इन हिस्ट्री विषय में 40 सीट पर 57, बीबीए में 40 सीट पर 168 आवेदन, बीकॉम में 220 सीट पर 328, बीसीए में 120 सीट पर 383, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस विषय में 150 सीटों पर 334, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 300 सीटों पर 246 और बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथमेटिक्स में 40 सीट पर 121 आवेदन आए हैं।
वहीं सफीदों के सरला मेमोरियल राजकीय महिला कॉलेज में 320 सीट पर 112 आवेदन, बीए ज्योग्राफी में 40 सीट पर 16 और बीकॉम में 80 सीट पर 40 आवेदन आए हैं। इसके अलावा सफीदों के राजकीय कॉलेज में बीए आर्ट्स में 400 सीट पर 381, बीए आर्ट्स इन इंग्लिश विषय में 40 सीट पर 18, बीकॉम में 160 सीट पर 130 आवेदन, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस विषय में 60 सीट पर 106 और बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस विषय में 120 सीट पर 54 आवेदन आए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों ने जींद शहर के कॉलेजों को दाखिले के लिए प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
26 जून को कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास 27 जून से लेकर 30 जून तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है, उन्हें चाहिए कि वह निर्धारित समय में फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
डॉ. तनाशा हुड्डा, प्राचार्य राजकीय कॉलेज सफीदों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें