पिल्लूखेड़ा। एमजे राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में एंटी ड्रग्स अवेयरनेस सेल के तत्वावधान में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्राओं, प्राध्यापकों और स्थानीय आम जनता को नशा न करने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा जारी अभियान को लेकर अपने संकल्प को दर्शाया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो युवा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है। हमें एकजुट होकर इस पर अंकुश लगाना होगा। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान नशा उन्मूलन की दिशा में कॉलेज का एक प्रयास रहा, जिसने नशे के प्रति समाज में चेतना जगाने का कार्य किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को ई प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।