फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहली कांवड़ यात्रा ही बन गई आखिरी, घर लौटने से पहले बुझ गए दो चिराग

विज्ञापन
फोटो 9 नरवाना। मृतक सचिन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरवाना। भगवान शिव की आस्था में हरिद्वार से कांवड़ लेकर नरवाना लौट रहे मोर पत्ती निवासी अजय उर्फ काला (22) और सचिन (23) की पहली कांवड़ यात्रा ही उनकी आखिरी यात्रा बन गई। गुरुवार देर रात यमुनानगर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों कांवड़ियों की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे दोनों के पार्थिव शरीर नरवाना स्थित मोर पत्ती उनके घर पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 1:15 बजे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार, अजय और सचिन एक अगस्त को अपने साथियों के साथ पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। गंगाजल लेकर वे पैदल नरवाना लौट रहे थे। गुरुवार रात हादसे से करीब तीन घंटे पहले दोनों ने घर पर फोन कर बताया था कि वे ठीक हैं और यमुनानगर के पास पहुंच गए हैं। दोनों के घरों में स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसके कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर परिजनों को मिली तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से दोनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी। साथी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद साथियों ने अपनी कांवड़ों का गंगाजल यमुना में प्रवाहित कर दिया।
अजय किसान परिवार से था और दो भाइयों में से एक था जबकि सचिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं और इसी वर्ष अप्रैल 2026 में उसका विवाह हुआ था। वहीं सचिन कार डेकोरेशन का कार्य करता था।

फोटो 9 नरवाना। मृतक सचिन की फाइल फोटो।

फोटो 9 नरवाना। मृतक सचिन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें