फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
28जेएनडी07: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को दिखाते हुए। स्र - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में चुनावी साक्षरता क्लब ने रंगोली एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों का बोध करवाना रहा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल छात्राओं की प्रतिभा को निखारती हैं बल्कि उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाती हैं। उन्होंने छात्राओं से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन चुनावी साक्षरता क्लब की संयोजिका डॉ. सुषमा गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त बनता है जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करता है। ऐसे आयोजन छात्राओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

दोनों प्रतियोगिताओं का विषय “कोई मतदाता न छूटे” रखा गया। छात्राओं ने रंगों और शब्दों के माध्यम से मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी और लोकतंत्र में सक्रिय सहभागिता की भावना को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ सामाजिक संदेश को सुंदर ढंग से उकेरा, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में मतदान की अनिवार्यता, युवा मतदाताओं की भूमिका तथा निष्पक्ष एवं समावेशी चुनाव प्रणाली पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें