जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अब शुल्क रसीद काउंटर प्रयोगशाला में शिफ्ट होगा। परेशानी से मरीजों को छुटकारा दिलवाने के लिए एचकेआरएनएल कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को यह प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को सीएमओ व पीएमओ ने मंजूरी दे दी है। शुल्क काउंटर को सीधे प्रयोगशाला के निकट स्थानांतरित करने से अब मरीजों को दो बार लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
नए भवन में ओपीडी कांउटर के नजदीक रसीद काउंटर चला हुआ है। यहां पर पर्ची कटवाने के बाद मरीजों को लैब के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है साथ ही मरीजों को दोबारा प्रयोगशाला तक लौटकर जाना पड़ता है। इससे अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ बढ़ जाती है। कई बार बुजुर्ग, महिला एवं गंभीर मरीजों के लिए यह दूरी तय करना मुश्किल हो जाता है। पत्र में कहा था कि यदि शुल्क रसीद काउंटर को प्रयोगशाला के अंदर या उसके निकट स्थापित किया जाए तो मरीजों की आवाजाही काफी हद तक सुव्यवस्थित हो जाएगी।
वर्जन
नागरिक अस्पताल के नए भवन में चल रहे शुल्क रसीद काउंटर को लैब के पास शिफ्ट करने का प्रस्ताव एचकेआरएनएल कर्मियों की तरफ से मिला है। काउंटर को मरीजों की सुविधा को देखते हुए शिफ्ट किया जाएगा ताकि मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।