फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिता का फूटा गुस्सा, बोले-हत्यारोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए, डिप्टी स्पीकर बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे

Mon, 28 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। प्रदेश के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रविवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के घर मुआना गांव पहुंचे। उन्होंने शिवकुमार के डॉक्टर बेटे विकास की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शिवकुमार शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा। बोले-अपनी सरकार में बेटे की हत्या कर दी गई। आरोपियों का एनकाउंटर करना चाहिए। मुझे तभी इंसाफ मिलेगा। इस पर मिड्ढा ने कहा, आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

मुआना गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के डॉक्टर बेटे विकास शर्मा की वीरवार की रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया है लेकिन पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में यूपी व अन्य प्रदेशों में डेरा डाले हुए है।
रविवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने पीड़ित परिवार को घर पहुंचकर सांत्वना दी। कहा, डॉ. विकास के हत्यारोपी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। अगले तीन दिनों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गुत्थी सुलझा ली जाएगी। प्रदेश सरकार अपराध रोकने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक सुभाष देशवाल भी दुख बंटाने के लिए मुआना पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार सख्त है। आरोपी हर हाल में पकड़े जाएंगे। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमलावरों ने चार बार ओवरटेक की थी डॉ. विकास की गाड़ी
24 जुलाई की रात असंध से लौट रहे डॉ. विकास शर्मा की कार सवार अज्ञात लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में लीलावती अस्पताल के संचालक अनिल और उसके साले हैप्पी समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि असंध से ही विकास की गाड़ी के पीछे एक कार लग गई थी। उन्हें पुलिस ने जानकारी दी थी कि असंध से घटनास्थल तक चार बार अज्ञात कार ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद रामपुरा के पास कार के आगे-पीछे गाड़ी अड़ाकर विकास की चाकू गोदकर हत्या की थी।
-
-डॉ. विकास हत्याकांड में पुलिस की 5 टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी आरोपियों की तलाश की जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें