फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान का फूटा दर्द, पहले फसल डूबी अब मकान गिरा

Sat, 06 Sep 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी36: छत गिरने के बाद मकान में मौजूद किसान। मकान मालिक
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव बुआना में शुक्रवार शाम को बारिश के कारण एक मकान गिर गया। मकान मालिक किसान बलवान ने बताया कि इसमें किसी को चोट नहीं आई लेकिन घर के सामान का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि पहले तो बारिश के कारण उसकी फसल डूबी। उसके बाद अब मकान भी गिर गया।
विज्ञापन

किसान बलवान ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। उनका एक बेटा दिव्यांग है तो दूसरे बेटे की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
बारिश के कारण जिले में फसलाें के साथ ही लोगों के रैन बसेरों पर भी संकट छाने लगा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में मकान गिरने की चार घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें