फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दीवार निकालने को लेकर परिवार पर लाठी-डंडों से किया

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बागड़ू कलां में मकान की दीवार निकालने को लेकर परिवार पर हमला कर दिया। इससे दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन को नामजद कर 5-6 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बागडू़ कलां निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने मकान की दीवार निकाल रहा था। उसकी पत्नी रीना, बहन सुनीता और साला विजय भी उसके साथ थे। इसी दौरान शमशेर, मंजीत और कृष्ण 5-6 अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आए। आते ही उन्होंने उनकी दीवार गिरा दी और उन पर ईंट, लाठी-डंंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप लगाया कि इससे पहले भी इन लोगों ने उनके मकान की दीवार को गिरा दिया था। इसके बाद वह उसे ठीक कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में शमशेर, मंजीत, कृष्ण और पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें