फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिव महापुराण कथा में गंगा अवतरण का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
18जेएनडी15-शिव महापुराण कथा शुरू होने से पूर्व आरती करते हुए श्रद्धालु। स्रोत आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
नरवाना। अग्रसेन चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन गंगा अवतरण प्रसंग हुआ।
विज्ञापन

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे और भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
कथावाचक प्रेम गिरी महाराज ने कथा में मां गंगा के धरती पर अवतरण का प्रसंग विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि राजा भगीरथ की कठोर तपस्या और उनके संकल्प के कारण मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई।
गंगा के तीव्र वेग को संभालना किसी के लिए संभव नहीं था। तब भगवान शिव ने अपनी जटाओं में गंगा को धारण कर उसके प्रवाह को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे पृथ्वी पर प्रवाहित किया। इस प्रकार भगवान शिव को गंगाधर नाम प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए और पूरे समय मंत्रोच्चार व भजन-कीर्तन चलता रहा। इस अवसर पर बजरंग गर्ग, मुकेश गर्ग, आचार्य वीरभान, संजीव गर्ग, दीपक रोहिल्ला, हर्ष गर्ग, रेखा, रेणुका, अनुराधा और आशा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें