05जेएनडी13-एडीआर सेंटर में पर्यावरण बचाने की शपथ लेते हुए न्यायाधीश और अन्य। स्रोत प्रशासन
- फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष पूनम सुनेजा के निर्देशानुसार एडीआर सेंटर में पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष पूनम सुनेजा ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है।
वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और प्राकृतिक संसाधन मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं। यदि पर्यावरण स्वच्छ एवं संतुलित रहेगा, तभी मानव जीवन सुरक्षित और स्वस्थ रह सकेगा। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई तथा जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं ने आज पूरे विश्व को चिंतित कर दिया है।
अंत में पैनल अधिवक्ताओं, न्याय रक्षकों, अधिकार मित्रों तथा स्टाफ सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करेंगे, अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। संवाद