फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षाविद ने अब एडवोकेट के रूप में अपने नए पेशे की शुरुआत कीजरूरतमंद को न्याय दिलाना मकसद : गुप्ता

Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शिक्षाविद और पूर्व प्राचार्य रघुभूषण लाल गुप्ता ने अब एडवोकेट के रूप में अपने नए पेशे की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि वकालत का उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में सहायता करना है। वह जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सेवा प्रदान करेंगे। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वह उनके सिद्धांतों पर चलकर न्याय के क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय न्यायालय परिसर में जजों, वकीलों, मुंशियों और न्यायिक स्टाफ का परिचय समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कीर्ति जैन, अतिरिक्त सिविल जज एवं एसडीजेएम संदीप कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी गुप्ता, डीएसपी अमित भाटिया, बार एसोसिएशन के प्रधान अरुण कुमार, महासचिव कुलवंत सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान अरुण कुमार ने गुप्ता को विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई। रघुभूषण गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में अध्यापक, मुख्याध्यापक और प्राचार्य के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वे अध्यापक संघ, मुख्य अध्यापक एसोसिएशन और हरियाणा गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल एसोसिएशन के महासचिव भी रहे हैं। गुप्ता ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से एलएलबी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें