27जेएनडी31-अनाधिकृत कॉलोनी में बनाई नींव पर पीला पंजा चलते हुए। संवाद
नरवाना। शहर के पुराने हिसार रोड स्थित पर स्थित 18 एकड़ में फैली अनाधिकृत कॉलोनी में किए जा रहे अवैध कब्जा को लेकर वीरवार को जिला नगर योजनाकार अंजू के नेतृत्व में गठित विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।
जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि नरवाना क्षेत्र में कथित कॉलोनी पूर्ण रूप से विभागीय नियमों से परे हैं और अनाधिकृत भी है। इस कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने अवैध रूप से रिहायशी प्लाट काटकर गैर कानूनी तरीके से बेचे और खरीदे जा रहे हैं और काफी क्षेत्र में लोगों ने अवैध कब्जे भी कर लिए थे। इस अनाधिकृत कॉलोनी में 37 प्लाॅटों में नींव भराई का कार्य किया हुआ था और 12 प्लाॅटों में डीपीसी लगाकर चारदीवारी तक निकाली जा चुकी थी, इसके अलावा कच्ची सड़कें भी बनाई गई थी, जिसको पीले पंजे के साथ उखाड़ा गया। इस बारे विभाग की ओर से गलत तरीके से प्लाॅट खरीदने और बेचने वाले लोगों को आगाह भी किया गया और अवैध कब्जे हटाने व आगे न करने बारे नोटिस भी दिए गए। क्रेता और विक्रेताओं की ओर से सकारात्मक सहयोग न मिलने के बाद विभाग ने पुलिस बल की सहायता के साथ जेसीबी यानी पीला पंजा की कार्रवाई करनी पड़ी। पिछले दस दिनों के अंदर पुलिस बल की सहायता से विभागीय टीम की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध कब्जे हटाने की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो सफलतापूर्वक भी की गई है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से विशेष कर कस्बा की कॉलोनी में प्लाॅट खरीदने व बेचने से पहले संबंधित कॉलोनी को अप्रूवल बारे विभाग से जानकारी लें। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि वह बिना पुख्ता जानकारी के प्रॉपर्टी खरीदने से वक्त डीलरों के झांसे में न आए, ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहे। साथ ही विभागीय कार्रवाई का सामना न करना पड़े। साथ ही वे विभागीय विवरण में आगे भी प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने के मामले में आरोप रहित रहे।