फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए साल पर बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
01जेएनडी36-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नए साल पर वीरवार अलसुबह हुई बूंदाबांदी ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है। बूंदाबांदी के बाद तेज चल रही शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। वीरवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी दिनों में शीतलहर का असर और तेज होगा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिरेगा। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
लगातार बदले मौसम और बढ़ती ठंड से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। शहर के खुले क्षेत्रों, सड़कों और गली–मोहल्लों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। कई स्थानों पर राहगीरों को अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते देखा गया।
विज्ञापन

वहीं, खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए सुबह का मौसम और कठिन बन गया है। दिन में हुई हल्की बूंदाबांदी से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब आगामी दिनों में सर्दी में लगातार बढ़ोतरी होगी।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरेगा वहीं अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आएगी। चार जनवरी को न्यूनतम सात और अधिकतम 14 डिग्री होगा जो कि छह जनवरी तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहेगा।

15 ट्रेन निर्धारित समय से हुई लेट
वीरवार को 15 ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट रही। ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस सुबह 08:18 बजे की जगह 11: 54 बजे, 20989 चंडीगढ़ सुपरफास्ट सुबह 05:08 बजे की जगह 05: 38 बजे, 20423 पातालकोट एक्सप्रेस सुबह 06:07 बजे की जगह 06:52 बजे, 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस नौ बजे की जगह 09:47 बजे पहुंची। 20409 बठिंडा सुपरफास्ट,15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस,16031 अंडमान एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर, 14024 डीएमयू, 20424 पातालकोट, 12482 दिल्ली-इंटरसिटी एक्सप्रेस, 54037 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर, 54044 हिसार-जींद पैसेंजर व ट्रेन नंबर 20990 उदयपुर सुपरफास्ट देरी से जींद पहुंची।
वर्जन
उत्तर पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन रातें और ज्यादा सर्द रहने की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा, जींद

01जेएनडी36-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर गुजरते वाहन। संवाद

01जेएनडी36-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें