फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस अड्डा के सामने ब्लैक स्पॉट होंगे खत्म, एनएचएआई ने शुरू किया काम

विज्ञापन
01जेएनडी13: बस अड्डे के सामने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेरिकेडिंग करते हुए एनएचआई के कर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बस अड्डा के सामने बने ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया है। लंबे समय से यहां गलत दिशा में चल रहे वाहनों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ था। अब गोहाना रोड से जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे तक पत्थरों से बैरिकेडिंग की जा रही है। गलत दिशा में आने-जाने वाले वाहनों पर रोक लगाने का प्रयास है।
बस अड्डा के निर्माण के बाद से ही गोहाना रोड की तरफ से जाने वाले ऑटो, बाइक और अन्य छोटे वाहन सीधे गलत दिशा में सर्विस लेन से जाते थे। जींद रोहतक नेशनल हाईवे से आने वाले वाहन भी गोहाना रोड पर जाने के लिए गलत दिशा से जा रहे थे। इस कारण आए दिन यहां पर हादसे होते रहते थे।
विज्ञापन

समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने एनएचएआई और पुलिस विभाग को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के तहत अब यह कार्य शुरू किया गया है।
एनएचएआई की ओर से गोहाना रोड पर फ्लाईओवर से लेकर जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे तक पत्थरों की मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है। वाहन चालकों को गलत दिशा में जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा।
वहीं, यातायात पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए बस अड्डा की तरफ से गोहाना रोड पर गलत दिशा में जाने वाले ऑटो चालकों, बाइक सवारों और अन्य वाहनों को रोकने के लिए नाके लगाए हैं। पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहकर वाहन चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दे रहे हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं।
बसों को थोड़ी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी
नई व्यवस्था के तहत रोहतक की तरफ से आने वाली रोडवेज और अन्य बसों को अब सीधे गलत दिशा में बस अड्डा की ओर नहीं मोड़ा जाएगा। उन्हें जींद-रोहतक नेशनल हाईवे से सर्विस लेन का इस्तेमाल करते हुए बस अड्डा तक पहुंचना होगा। इससे बसों को थोड़ी अतिरिक्त (500 मीटर) दूरी तय करनी पड़ेगी लेकिन सड़क सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन इसको सही मान रहा है लेकिन यह बस अब लिंक मार्ग से भी गलत दिशा में आकर ही बस अड्डे में प्रवेश करेगी।
ऑटो चालकों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त काटना पड़ेगा चक्कर
ऑटो चालकों को अब गोहाना रोड की तरफ आने के लिए दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा। फिलहाल ऑटो को राम नगर कॉलोनी के रास्ते से गुजारा जा रहा है। इससे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि संकरी गलियों में ट्रैफिक बढ़ने से शोर और जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


वर्जन
इस व्यवस्था के लागू होने के बाद बस अड्डा के सामने होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी और ट्रैफिक व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू होगी। वहीं, आम लोगों से भी अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें और थोड़ी असुविधा को सड़क सुरक्षा के हित में समझें। आने वाले दिनों में यदि कहीं कोई तकनीकी समस्या सामने आती है, तो उसे दूर करने के लिए आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें