फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किलाजफरगढ़ में गहराया पेयजल संकट, मटकों से लाना पड़ रहा पानी

विज्ञापन
किलाजफरगढ़ में पेयजल के लिए लगी महिला व पुरुषों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के लोग भीषण गर्मी में पानी की कमी से जूझ रहे हैं। गांव में एक घंटे ही पानी की सप्लाई छोड़ी जा रही है जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों को मटकों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किलाजफरगढ़ निवासी रामकुमार, सतीश, आजाद, राजबीर ने बताया कि गांव में काफी समय से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय कुछ देर के लिए ही पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

कई घरों तक पर्याप्त में पानी पहुंच ही नहीं पाता। जिन परिवारों के यहां मोटर या टैंक की सुविधा नहीं है, उन्हें अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

शिकायत के बावजूद अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे। लोगों में प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में है। कर्मचारियों को बोलकर गांव में सप्लाई का समय बढ़ाया जाएगा जिससे पानी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। -अमित, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग जींद

किलाजफरगढ़ में पेयजल के लिए लगी महिला व पुरुषों की भीड़। संवाद

किलाजफरगढ़ में पेयजल के लिए लगी महिला व पुरुषों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें