फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 सालों से अधर में लटका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का सपना

विज्ञापन
8जेएनडी17: डॉ सुरजमल खंड कृषि अधिकारी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग की जगह बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 15 साल के बाद भी शुरू नहीं हुआ है। इस निर्माण को लेकर दो सीएम शिलान्यास कर चुके हैं। इसके बावजूद यह धरातल पर नहीं उतरा।
विज्ञापन


नपा द्वारा यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ अंडर ग्राउंड वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाने की प्लॉनिंग के साथ नक्शा भी तैयार किया था। 2009 में विस चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम भूपेंद्र हुड्डा, 2014 भाजपा सरकार में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल द्वारा शिलान्यास किया था। दुकानदारों के साथ-साथ खुद का रोजगार करने वालों को उम्मीद थी कि जल्द शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा।
आज भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का इंतजार ज्यों का त्यों है। नगर पालिका की यहां पर 30 के आस-पास दुकान हैं। डाकघर रोड की तरफ जो दुकान हैं उन दुकानों की छत्त के लेंटर की सीमेंट टूट कर नीचे गिरने लगी है।
विज्ञापन

दुकानदारों को भी हादसा होने का डर रहता है, क्योंकि इन दुकानों का निर्माण नगर पालिका द्वारा लगभग 40 साल पहले करवाया गया था। अब खुद दुकानदारों को दुकानों की रिपेयर करनी पड़ रही है। किसी हादसों से बचने के लिए।
दुकानदारों का कहना है कि जो दुकान बनाई गई हैं। वह जर्जर हो चुकी हैं। नगर पालिका यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाए तो इसका फायदा हर किसी को होगा। दुकानों के बनने के बाद यहां पर स्वयं का रोजगार करने वाले युवा भी नियमानुसार दुकान ले सकेंगे तो वाहनों की पार्किंग भी बेसमेंट के अंडर ग्राउंड में बनेगी।
15 सालों से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का इंतजार है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। एक बार तो नक्शा तक नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना से शहर का विकास भी दिखाई देगा। अब तक उचाना में कोई भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं है।
बॉक्स

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दो सीएम शिलान्यास कर चुके हैं लेकिन निर्माण नहीं हुआ। यहां पर पार्किंग भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बनाई जाएगी। इससे वाहनों की पार्किंग को लेकर जो समस्या आ रही है वह दूर होगी।-रामनिवास, शहरवासी
वर्जन

2018 में शापिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर वर्क आर्डर दे दिया गया था लेकिन निर्माण के लिए ग्रांट नहीं आने की वजह से कार्य नहीं हो पाया। अब दोबारा से डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। निर्माण को लेकर अब दोबारा से कार्रवाई की जाएगी-अशोक डांगी, सचिव नगर पालिका, उचाना

8जेएनडी17: डॉ सुरजमल खंड कृषि अधिकारी।- फोटो : udhampur news

8जेएनडी17: डॉ सुरजमल खंड कृषि अधिकारी।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें