फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक बोले - हम पूरी तरह तंदुरुस्त, मन से भय हुआ दूर

विज्ञापन
पत्नी के साथ वैक्सीन लगाने के बाद खुशी जाहिर करते डॉ. गोपाल गोयल। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए शनिवार को देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। कोरोना काल में फ्रंट फुट में डटे रहे 156 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले दिन वैक्सीन लगवाई थी। 72 दिन बाद जब इस कोरोना योद्धाओं से हालचाल जाना तो बोले- उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। वे पूरी तरह तंदुरुस्त हैं। टीकाकरण के बाद मन में जो भय था वह भी दूर हो गया है। अब वह अपने आपको पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद
शनिवार को वैक्सीन लगाई थी। अभी तक उन्हें कोई तकलीफ महसूस नहीं हुई है। जिस प्रकार से बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण किया जाता है, यह ठीक उसी प्रकार है। इसमें न कोई परेशानी और न ही कोई तकलीफ। हां इतना जरूर है कुछ हलका दर्द महसूस होता है। इस हलके दर्द के बाद मन से कोरोना संक्रमण का भय खत्म हो गया। हर किसी को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए।
डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
वैक्सीन लगाने के बाद मन से कोरोना का भय निकल गया। साथ ही परिवार के लोगों को भी कोई भय नहीं रहा। तीन दिन बाद भी पता नहीं कि उन्हें कोई वैक्सीन लगाई गई थी या नहीं। वह पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, वह अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस प्रकार देश से पोलियो जैसी बीमारी दूर हुई है, उसी प्रकार इस वैक्सीन से कोरोना भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रमेश पांचाल, वरिष्ठ दंत सर्जन
अब तक लगभग 1700 लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं। इस दौरान उनके सामने खुद को संक्रमण से बचाने की चुनौती रही। वह खुद संक्रमण से बचने के लिए कई उपाय करते थे। अब वैक्सीन लगाने के बाद अपने आपको सुरक्षित व स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। अब उनके मन से भय दूर हो गया है। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। हर किसी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।

अपनी पत्नी के साथ खुशी के पल बिताते डॉ. रमेश पांचाल। संवाद- फोटो : Jind

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें