फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 22 लाख की लागत से गोहाना रोड के डिवाइडर होंगे हरे-भरे

Sun, 08 Feb 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी29: डिवाइडर के सुंदरीकरण के लिए शुरू किया गया काम। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के सुंदरीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर परिषद ने गोहाना रोड के डिवाइडरों को हरा-भरा बनाने का का शुरू कर दिया है। लगभग 22 लाख रुपये की लागत से फूलदार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस काम की शुरुआत रानी तालाब के पास से कर दी गई है। इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। यह परियोजना जेडी सेवन रोड की तर्ज पर विकसित की जा रही है जहां पहले से लगाए गए पौधों और हरियाली ने मार्ग की सुंदरता को नई पहचान दी है। उसी मॉडल को अपनाते हुए गोहाना रोड को भी आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है।
डिवाइडरों पर लगाए जाने वाले पौधे न केवल दृश्य सौंदर्य बढ़ाएंगे बल्कि धूल और प्रदूषण को कम करने में भी सहायक होंगे। यह कार्य डी-प्लान के तहत स्वीकृत ग्रांट राशि से कराया जा रहा है। इसे डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी करवाया गया था। परियोजना पूरी होने के बाद गोहाना रोड का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यह मार्ग शहर के प्रमुख सुंदर मार्गों में शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डिवाइडरों पर पौधारोपण से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी सुखद अनुभव होगा।
सुंदरीकरण के ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर को स्वच्छ, हरित और आकर्षक बनाया जा सके। गोहाना रोड पर शुरू हुआ यह अभियान शहर के समग्र विकास और बेहतर शहरी वातावरण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। इस पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें