जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों का साथ और सहयोग होना बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है। वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत पुन्हाना (मेवात) में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के रूप में की थी। इसके पश्चात उन्होंने नारायणगढ़ में एसडीएम, करनाल में एडीसी कुरुक्षेत्र में एडीसी पद पर भी सेवाएं दीं।