फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव पांडू पिंडारा में तीन दिवसीय सांझी संरक्षण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
02जेएनडी20: पांडू पिंडारा की पांचाल धर्मशाला में मंगलवार को सांझी संरक्षण अभियान के तहत आयोजित
विज्ञापन
जींद। गांव पांडू पिंडारा की पांचाल धर्मशाला में मंगलवार को सांझी संरक्षण अभियान के तहत तीन दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सरपंच कुलदीप मलिक ने किया। कार्यशाला के तहत सांझी को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कलां एवं सांस्कृतिक अधिकारी रेणु हुड्डा ने बताया कि विभाग के आदेश पर मंडलों में तीन-तीन दिवसीय सांझी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में स्थानीय महिलाएं अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांझी कला का निर्माण करेंगी और इसके विभिन्न आयामों को सीखेंगी।
उन्होंने कहा कि सांझी केवल एक पारंपरिक कलां नहीं, बल्कि हरियाणा की लोक संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। सांझी कला सीखने की इच्छुक महिलाएं एवं युवतियां इसमें भाग लेकर विशेषज्ञों से सांझी निर्माण की पारंपरिक तकनीकों और कलात्मक विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक गौतम सत्यराज ने बताया कि हरियाणा की संस्कृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सांझी कला को पुन: प्रचलन मे लाया जाना हमारे लिए आवश्यक है ताकि नई पीढ़ी तक संस्कृति को प्रसारित किया जा सके। इस दौरान प्रशिक्षक सरोज बाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें