30जेएनडी05: लघु सचिवालय परिसर में नायब तसीलदार को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर माकपा की जिला कमेटी ने लघु सचिवालय के बाहर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कमेटी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन तहसीलदार बलराम जाखड़ को सौंपा।
पार्टी नेता कॉमरेड इंद्र सिंह ने कहा कि बजट में कटौती, काम की कमी और पारदर्शिता की कमी से ग्रामीण मजदूर प्रभावित हुए हैं। वह विकसित भारत गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण वीबी-जी राम जी को एमजी नरेगा का कमजोर और कॉर्पोरेट-समर्थक विकल्प मानते हैं।यह मिशन रोजगार की कानूनी गारंटी को कमजोर करता है निजीकरण को बढ़ावा देता है और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी करता है।
उन्होंने कहा कि वीबी-जी रामजी को पूरी तरह रद्द किया जाए और एमजी नरेगा को मूल रूप में बहाल किया जाए। इस दौरान कॉमरेड प्रकाशचंद्र, जिला सचिव कपूर सिंह, संदीप जाजवान, सुरेश करसोला, विक्रम सिंह, पवन कुमार, मुरारी लाल, नूतन प्रकाश, जोगिंद्र सिंह, दीनदयाल, राजेंद्र और उत्तम बनर्जी मौजूद रहे। संवाद