फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कथनी और करनी में फर्क : कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना/उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में वीरवार को महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू बद्दोवाल टोल पर किसान के बीच पहुंचे। इससे पहले खरल गांव से ट्रैक्टर का जत्था गांवों में प्रचार करके टोल पर पहुंचा और 26 जनवरी को दिल्ली पहुचंने का न्योता दिया। कुंडू ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। कोरोना महामारी में किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था को बचाकर रखा। पूंजीपतियों के हाथों किसान को गिरवी रखने की सरकार की चाल को कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि किसानों का जोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज देश का किसान कड़कती ठंड में सड़कों पर बैठा है। किसान अपने आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई लड़ रहा है।
ट्रैक्टर परेड के लिए गांव-गांव पहुंची किसानों की टीम
खटकड़ टोल पर किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों की टीम बनाई गई है। यह टीम निरंतर गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक गांवों से ट्रैक्टर व किसानों के दिल्ली पहुंचने का संदेश दे रही है। इस मौके पर सतबीर बरसोला, पूर्व सरपंच भरत सिंह, जोधाराम, कैप्टन भूपेंद्र, राजेंद्र बरसोला, राजमल खटकड़, ईश्वर खटकड़, राकेश खटकड़, रामनिवास करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला सेल की जिला प्रधान व ब्लॉक प्रधान मनोनीत
पालवां ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की सहमति से महिला सेल की जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य रही सिक्किम सफा खेड़ी को महिला सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रानी को जुलाना ब्लॉक, शीला को उचाना ब्लॉक, सुमित्रा को नवाना ब्लॉक, अनिता को अलेवा ब्लॉक, राजपति को सफीदों ब्लॉक, कमला जुलानी को जींद ब्लॉक महिला विंग की प्रधान मनोनीत किया गया। युवा उचाना प्रधान अनूप करसिंधु, ब्लॉक प्रधान भीरा घोघड़ियां को बनाया।
जुलाना से 24 को दिल्ली कूच करेंगे ट्रैक्टर
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों व आढ़तियों की बैठक नई अनाज मंडी में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि 24 जनवरी को ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए कूच करेगा। इससे पहले 23 जनवरी को नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। काफिले में ट्रैक्टरों के अलावा कार व बाइक भी शामिल होंगी। प्रत्येक घर से एक किसान को इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया। आढ़ती जगबीर ढिगाना, विक्रम मलिक, नरेश ढांडा, पूर्व प्रधान राजपाल, मनोज ढिगाना, कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड होगी। इसके लिए हर गांव से सहायता राशि व ट्रैक्टरों को तैयार किया जा रहा है। उधर, खरकरामजी गांव में ग्रामीणों ने मीटिंग कर 26 जनवरी को लेकर योजना बनाई। इस दौरान किसानों ने फैसला लिया कि आसपास के गांवों से भी लोगों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए टीम बनाकर किसान दूसरे गांवों में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें