फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में प्रदेश का हो रहा विकास: अनूप धानक

विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते अनूप धानक। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में हरियाणा विकास के पथ पर अग्रसर है। लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस सरकार में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ये बातें श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने शनिवार को रत्ताखेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गांव में बन रही अनुसूचित जाति की चौपाल के लिए 15 लाख रुपये की अनुदान राशि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रत्ताखेड़ा गांव से उनके पूर्वजों का गहरा नाता रहा है। गांव के सार्वजनिक कार्यों के लिए वे सदैव आगे रहेे। इसके बाद उन्होंने मलिकपुर गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। किसी गांव में कोई सामूहिक कार्य हो तो लोग उनको याद कर सकते हैं। उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा इसके लिए परिवार पहचान पत्र के तहत एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों में उद्यमिता की भावना बढ़ाने, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ देने के लिए खंड स्तर पर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
कहा कि मेलों में प्रदेश भर के युवाओं की इच्छानुसार व्यवसाय चयन करने का मौका दिया जा रहा है। इस मौके पर जजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर ठाकुर, पूर्व विधायक रमेश खटक, बलजिंद्र सरड़ा, सत्यनारायण बुरा, अनिल कुंडू, दरबारा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें