फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिप्टी स्पीकर ने दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 07 Nov 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी25-एक गांव में ग्रामीणों को संबो​धित करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत कार्यकर
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर उनके हितों के लिए नई-नई कल्याणकारी न केवल योजनाएं बना रही है बल्कि उनको लागू भी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात जिला के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से रूबरू होते हुए कही। इस दौरान उन्होंने 23 नवंबर को उनके बेटे रिशी की होने वाली शादी के लिए गांव के सरपंच को सामूहिक रूप से पूरे गांव का चूल्हा न्योता भी दिया।
वह वीरवार को गांव झांज कलां, झांज खुर्द, बड़ोदी, बरसोला, दरियावाला, ढांडाखेड़ी, जाजवान, ईंटल खुर्द, ईंटल खुर्द, संगतपुरा, जुलानी, जलालपुर कलां, ईक्कस सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से रखी गई बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, लाईब्रेरी, पार्क और चैपालों के निर्माण,गलियों के निर्माण, स्कूलों में कमरे का निर्माण, सड़कों, लाइट ठीक करवाने जैसी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव ढांडा खेडी में करीब चार करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नया जल घर बनाया जाएग।
उन्होंने मौके पर ही इस विकास कार्य के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव जुलानी में बिजली के तार बदलवाने के लिए मांग रखी गई उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गांव जलालपुर कलां में ग्रामीणों द्वारा रखी गई लाईब्रेरी की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि आज का युवा लाइब्रेरियों के माध्यम से अपने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां कर रहा है। नतिजन बिना खर्ची पर्ची के सरकार द्वारा युवाओं को नौकरियां प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें