फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीसी ने जारी की एडवाइजरी, बोले- कोहरे में ओवरटेक करने से बचें

विज्ञापन
19जेएनडी06: रात के समय में ढाठरथ से तलोडा रोड पर छाए कोहर में दृश्यता रही शून्य। संवाद - फोटो : लालगंज-रायबरेली हाईवे पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते सीओ लालगंज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। घने कोहरे, शीतलहर के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रात नौ बजे के बाद दो दिन से दृश्यता शून्य बनी हुई है। शुक्रवार सुबह दृश्यता 10 से 15 मीटर तक रही। कोहरे से दृश्यता कम रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
ठंड के चलते शुक्रवार को डीसी मोहम्म्द इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद व असहाय लोगों की सहायता के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थानों का नियमित निरीक्षण करें। सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से राहत कार्यों को और मजबूत करें।
विज्ञापन

साथ ही डीसी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व पशुपालन विभाग को किसानों व पशुपालकों को फसलों और पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने कहा कि घने कोहरे के कारण विशेषकर सुबह व रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालक सीमित गति से वाहन चलाएं, अपनी निर्धारित लेन में रहें और लो-बीम लाइट का प्रयोग करें। कोहरे में ओवरटेक करने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें व यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।
रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों : डीसी
उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों के ठहरने के लिए अस्थायी रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति रैन बसेरों में आश्रय ले सकता है।
पशु आश्रयों में नमी और धुएं से बचाव रखें
शीतलहर के दौरान पशुओं को पर्याप्त भोजन दिया जाए। रात के समय पशुओं के आवास को चारों ओर से ढकें और उन्हें ठंडी हवा से बचाएं। पशुओं को ठंडा चारा व ठंडा पानी न दें व उन्हें खुले में न छोड़ें। पशु आश्रयों में नमी और धुएं से बचाव के लिए धुएं के समय पशुओं को अंदर रखें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन

19जेएनडी06: रात के समय में ढाठरथ से तलोडा रोड पर छाए कोहर में दृश्यता रही शून्य। संवाद- फोटो : लालगंज-रायबरेली हाईवे पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते सीओ लालगंज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें