फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ सीपीआई ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी10: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकते हुए। स्रो - फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।
विज्ञापन
जींद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने मंगलवार को पुराने बस अड्डे से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। प्रदर्शन वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले, राष्ट्रपति और पत्नी के अपहरण की निंदा करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के विरोध में नारे लगाए। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को रिहा करो, संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बंद करो। प्रदर्शन की अगुवाई जिला सचिव कॉमरेड कपूर सिंह ने की। प्रदर्शन में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रमेश चंद्र तथा वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रमेश चंद्र ने कहा कि अमेरिका का हमला न केवल वेनेजुएला की संप्रभुता पर आघात है बल्कि लैटिन अमेरिका और विश्व के शांतिप्रिय देशों के लिए खतरा है। ट्रंप प्रशासन का तेल लूटने का इरादा दुनिया के सामने उजागर हो चुका है। पार्टी भारत सरकार से अपील करती है कि वह इस अमेरिकी आक्रमण की निंदा करे। वेनेजुएला की संप्रभुता की रक्षा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आवाज में शामिल हो। इस दौरान संदीप जाजवान, राधेश्याम, मुरारी लाल, नूतन प्रकाश, सुरेश करसोला, पवन कुमार, रणधीर सिंह, जयपाल, रोशनी, सुशील, दुख हरण और वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें