संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गोपाल स्कूल में टॉयलेट को लेकर उपजे विवाद में अब स्कूल प्रबंधन कमेटी ने टॉयलेट बनाने शुरू कर दिए हैं। एडवोकेट विनोद बंसल ने इस मामले में अदालत में अर्जी दी थी। अदालत ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए 29 सितंबर तक सभी शौचालयों दुरुस्त करवाने के आदेश जारी किया है।
बताते चलें कि गोपाल स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा ने स्कूल में शौचालयों की हालत खराब होने के आरोप लगाए थे। उसने मुख्यमंत्री को ट्वीट भी किया था। शिकायत पर एडवोकेट विनोद बंसल ने जन उपयोगी सेवाओं के तहत अदालत में अर्जी दी थी। अदालत ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए 29 सितंबर तक का समय दिया था। इस समय में स्कूल प्रबंधन को स्कूल में टॉयलेट का उचित प्रबंधन और उसकी साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए थे। स्कूल प्राचार्य बलबीर सिंह ने कहा कि स्कूल के प्रथम तल पर टॉयलेट आधुनिक किस्म के बनाए गए हैं। नीचे जो टॉयलेट है, उनकी जर्जर हालत को देखते हुए उनको तोड़ा गया है। जल्द ही यह टॉयलेट भी बन जाएगा। स्कूल में टॉयलेट की कोई समस्या नहीं है। पहले ही बच्चों को नीचे के टॉयलेट के जीर्णोद्धार को लेकर प्रथम तल पर बने टॉयलेट प्रयोग करने के लिए बोल दिया था। स्कूल में टॉयलेट संबंधी कोई समस्या नहीं है।