फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति पर किया लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने किया पांच लोगों को नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आश्रम बस्ती में आपसी रंजिश के कारण एक दंपति पर उसके पड़ोसियों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित आश्रम बस्ती निवासी बनारसी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को वह और उसकी पत्नी अपने घर पर बैठे थे। पड़ोस के ही राजू और रामफल आपस में लड़ रहे थे। जब वह और उसकी पत्नी बीच-बचाव करने लगे तो रामफल, उसके लड़के सुमित, विक्की, कालू और हरनंदी ने उनपर हमला कर दिया। उन पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से गली में ही हमला कर दिया। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें