फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निगम ने 10 स्थानों पर शुरू कराए फव्वारे

विज्ञापन
52 शहर के छोटू राम चौक पर लगे फव्वारे । स्रोत: निगम
विज्ञापन
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शहर के 10 स्थानों पर फव्वारा चालू कराया गया है जबकि पांच का कार्य अभी पूरा होना है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से देवीलाल पार्क, दिल्ली बाईपास चौक, कैनाल रेस्ट हाउस चौक सहित 10 स्थान पर फव्वारा शुरू किया गया है। वहीं मेडिकल मोड़, सुनारिया, गढ़ी बोहर पार्क, आंबेडकर पार्क रैनकपुरा आदि स्थानों पर फव्वारा शुरू किए जाने का इंतजार है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से सुंदरीकरण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शहर के कई प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों और पार्कों में स्थापित फव्वारों की मरम्मत कराया गया है। ताऊ देवी लाल पार्क, मॉडल पार्क सेक्टर-1, दिल्ली बाईपास चौक, सुभाष चौक, कैनाल रेस्ट हाउस चौक, मानसरोवर पार्क, महावीर पार्क, छोटूराम चौक, गोकर्ण पार्क, आंबेडकर पार्क झज्जर रोड में फव्वारों को चालू किया गया है। बताया कि अभी कुछ अन्य स्थानों पर भी फव्वारों का संचालन कराया जाएगा। सुंदरीकरण के और भी कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें