फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्ड चार में बजट के अभाव में अटका कम्युनिटी सेंटर का निर्माण

विज्ञापन
02जेएनडी08: शहर के वार्ड चार में अधूरा पड़ा कम्युनिटी सेंटर का भवन। स्रोत : शहरवासी
विज्ञापन
जींद। शहर के वार्ड चार में महाराजा सुरसैन धर्मशाला के सामने कम्युनिटी सेंटर का निर्माण बजट के अभाव में अटका हुआ है। सफीदों में हुई रैली के दौरान लोगों की मांग पर कम्युनिटी सेंटर को बनाने की घोषणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2017 में की थी।
विज्ञापन

उस समय सरकार की तरफ से सेंटर बनाने के लिए 2.94 लाख रुपये जारी किए थे जो खर्च हो चुके हैं। अब बजट के आभाव में सेंटर का निर्माण बीच में कई माह से बंद पड़ा है।
नगर पालिका के अधिकारियों ने सेंटर को बनाए जाने का ठेका सात मई 2017 को पानीपत की अजय कंट्रक्शन कंपनी को दिया था। कंपनी ने बजट के अनुसार, सेंटर का 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया। अब बजट नहीं रहने पर कंपनी ने काम को बीच में ही रोक दिया। सेंटर का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत बकाया है।
विज्ञापन

सेंटर के इस निर्माण को पूरा कराने के लिए नगर पालिका सफीदों के अधिकारियों की ओर से 13 दिसंबर 2024 को जींद डीएमसी और पंचकुला हेड ऑफिस को पत्र लिखा। फिर नपा ने 26 अगस्त 2025 को उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा। इसके अलावा 13 नंवबर 2025 को पत्र लिखा गया लेकिन बजट जारी नहीं किया गया।
अब बजट के अभाव में कम्युनिटी सेंटर का बना हुआ भवन भी जर्जर हो रहा है। भवन के अंदर से पूरी तरह गंदगी फैली हुई है और दीवारों में भी दरारें आने लगी हैं। नपा अधिकारी बार-बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं लेकिन बजट जारी नहीं होने के कारण सेंटर का कार्य बंद पड़ा है।

वर्जन

नपा की ओर से बचे हुए कार्य का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया था। मंजूरी दी जा चुकी है। पिछले टेंडर को रद्द कर दिया गया है। नए टेंडर को जल्द ही खोला जाएगा और कम्युनिटी सेंटर के बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा कर लोगों के हवाले कर दिया जाएगा -आशीष स्वामी, नपा सचिव सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें