फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में नहीं करूंगा वापसी: बिश्रोई

Mon, 16 Nov 2015 12:25 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने गांव ईक्कस में आयोजित एक जनसभा में कहा कि वे कांग्रेस में कभी वापसी नहीं करेंगे।

जब से हरियाणा में जनहित कांग्रेस का गठन हुआ है तभी से कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। एक साल में प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर पाई, ऐसे में सरकार को नंबर देने में अंकों के साथ अन्याय होगा।

मनोहर लाल खट्टर देश के इतिहास में अब तक के सबसे अपरिपक्व मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के जवाब में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि इसका जवाब तो मुख्यमंत्री ही दे सकते हैं, उनको प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


एचटेट पेपर लीक पर हजकां प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार का अफसरशाही पर कंट्रोल नहीं है। चाहे कितने ही प्लान क्यों न बना ले सरकार, लेकिन जब तक अफसरशाही पर कंट्रोल नहीं होगा, योजनाओं का कोई फायदा नहीं होगा।

राजनीतिक दुर्घटना के कारण सत्ता में आए भाजपाइयों से आज प्रदेश की सत्ता नहीं संभल पा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों का आपस में कोई तालमेल नहीं है। इस अवसर पर रमेश सैनी, बिजेंद्र कौशिक, राममेहर देशवाल, नवीन गोयल समेत हजकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हुड्डा सरकार के घोटालों पर पर्दा डाल रही है बीजेपी
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हुड्डा सरकार में हुए जमीन घोटालों की जांच से भी भाजपा पीछे हट गई है। इससे साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सीएम मनोहर लाल खट्टर में मिलीभगत है।
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा में भी यह मांग की थी कि हुड्डा सरकार में हुए जमीन घोटालों की जांच के लिए जेपीसी गठित की जाए और अगर इस कमेटी का अध्यक्ष उन्हें बनाते हैं, तो वे दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे, परंतु भाजपा हुड्डा सरकार के घोटालों पर पर्दा डाल रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें