कांग्रेस विधायक दल कि नेता किरण चौधरी ने कहा कि यदि हजकां सुप्रीमो एवं आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्रोई दोबारा से कांग्रेस का दामन थामते हैं, तो उनका स्वागत है। यह उनके लिए बहुत अच्छा होगा।
किरण चौधरी रविवार देर सांय स्थानीय लोक निर्माण विश्राम ग्रह में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हुई क्योंकि भाजपा के शासनकाल में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। प्रदेश सरकार व्यापारियों पर वैट पर वैट पर लगा रही है जो कि पूरी तरह से निंदनीय है।
आज किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। शनिवार को आयोजित हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर उन्होंने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा लीक होना सरकार की अनुभव हीनता का परिणाम है।