फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कमेटी ने शुरू किया टैलेंट हंट प्रतिभा खोज कार्यक्रम

विज्ञापन
09जेएनडी20: कांग्रेस जिला कार्यालय में सोशल मीडिया पदा​धिकारियों की नियु​क्ति के लिए शुरू ​किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सर्जन अभियान के तहत संचार एवं मीडिया विभाग की ओर से प्रवक्ता और सोशल मीडिया पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू किया है।
मंगलावर को कांग्रेस जिला कार्यालय में पूर्व चेयरमैन पवन दुहन ने व प्रदेश संयोजक राय सिंह गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में लोकतांत्रिक मूल्यों पर अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस संगठन जनता की भावनाओं से सीधा जुड़कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कानून और संविधान की नीतियों की खुले तौर पर अवहेलना कर रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हर कांग्रेस कार्यकर्ता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राय सिंह गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अभियान को मजबूती दे रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रीय, प्रदेश और जिलास्तर पर प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी चयनित किए जाएंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र जागलान, रामबिलास मित्तल नगर प्रधान व्यापार मंडल जींद, पूर्व जिला प्रधान बलराम कटवाल, रघबीर भारद्वाज, महिला प्रधान लाजवंती ढिल्लों मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें