25जेएनडी15: एनएसएस के स्वयंसेवक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ श्रमदान के साथ हुआ। नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र नेन, राजीव चहल एवं अनुपमा ने संयुक्त रूप से किया।
श्रमदान करके महाविद्यालय परिसर को पॉलीथिन व प्लास्टिक मुक्त किया गया। प्राचार्य आवास के आसपास एकत्र प्राकृतिक अवशेषों को गड्ढे में डालकर प्राकृतिक खाद संयंत्र को दोबारा संचालित किया गया। शिविर में जयपाल सिंह आर्य ने विद्यार्थियों को उपयोगी, व्यावहारिक, सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन मूल्यों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से मानव मात्र एवं प्राणी मात्र की सेवा करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य है। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़-पौधों व वनस्पतियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। और इनके संरक्षण को नैतिक व धार्मिक कर्तव्य बताया गया। कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र नेन ने कहा कि जीवन में संकल्पबद्ध एवं सार्थक प्रयासों से ही सफलता प्राप्त होती है।
राजीव चहल ने विद्यार्थियों को अनुशासित, नियमित व संयमित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं अनुपमा ने 29 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय एनएसएस शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी विद्यार्थियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर धीरज, सावन, खुशबू, मोनिका, मुस्कान, कविता व संतोष सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।