फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मोनिका

Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी08: प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थी पोस्टर दिखाते हुए। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जींद। अलेवा गांव में समाजसेविका मोनिका रानी ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नशा मुक्त संकल्प, सशक्त हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में बच्चों ने नशा मुक्ति विषय पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये कक्षा आठवीं की छात्रा कशिश गहलोत (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा) को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये कक्षा आठवीं की कोमल गहलोत को प्रदान किया गया जबकि तृतीय पुरस्कार 500 रुपये कक्षा दसवीं की छात्रा शिवानी (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा) को दिया गया।
मोनिका रानी ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और इससे बचाव के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर राजेंद्र जांगड़ा, विक्रम सिंह, हरीश, पुष्पा मेहंदीरत्ता, शिवानी व सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें