फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, दिनचर्या को किया प्रभावित

Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी31-नागरिक अस्पताल में निकली हल्की धूप में बैठे मरीज के साथ आए परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से जारी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

ठंडी हवा के साथ बढ़ती ठिठुरन ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय शीतलहर का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवा के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर लोग रात के समय अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद ठंड से पूरी तरह बच पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार अचानक तापमान में गिरावट से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पानी से परहेज करने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
वर्जन
ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। रात के समय पाला पड़ने की भी संभावना जताई गई है जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें