फोटो 30जेएनडी19-कूड़ा उठान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने गुरुवार को नगर परिषद की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 57 कूड़ा उठान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से ही जींद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को साकार करने के उद्देश्य से नगर परिषद ने यह महत्वपूर्ण पहल की है। इन वाहनों के माध्यम से शहर के सभी वार्डों से घर-घर कूड़ा एकत्र कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा जिससे सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा सड़कों, नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय नगर परिषद के वाहनों में ही डालें। संवाद