फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर , दृश्यता घटी तो थमी रफ्तार

विज्ञापन
17जेएनडी28: सुबह नरवाना से पटियाला हाइवे पर धुंध में लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। बुधवार सुबह नरवाना में घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब पांच बजे तक वातावरण सामान्य बना हुआ था लेकिन छह बजे के बाद अचानक पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण दृश्यता महज 20 से 25 मीटर तक रह गई।
कुछ ही समय में दृश्यता तेजी से घट गई और सड़कों पर वाहानों की गति थम गई। दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य प्रमुख सड़कों पर घना कोहरा छा गया। हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। यातायात पर पड़ा और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों और बाजारों की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।
हाईवे पर वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए ताकि दुर्घटना न हो। कोहरे के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। कई लोग कोहरे के छंटने का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन धीमी गति से चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें