फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए वर्ष पर हुड़दंग मचाया तो निपटेगी पुलिस

विज्ञापन
30जेएनडी02-एसपी कुलदीप ​सिंह।
विज्ञापन
जींद। नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सिकंजा कसेगी। यदि कोई शराब पीकर हुड़दंग करता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। एसपी कुलदीप सिंह ने 8 टीमें गठित की हैं जो होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला में तलाशी अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

नए साल-2026 के जश्न के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शहर में मुख्य होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। अलग-अलग विशेष स्थान चिह्नित कर जिले में 15 नाके लगाए गए हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी। होटल, रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से पार्टी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवर स्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर भी सिकंजा कसा जाएगा।मंगलवार शाम छह बजे से ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर सार्वजनिक स्थान और सड़क किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ कर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।

वर्जन
आमजन से अपील है कि नए साल पर किसी प्रकार की हुडंदगबाजी न करें। यदि कोई हुड़दंग बाजी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। नए साल की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें