फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंग्रेजी में परिचय देने वाले बच्चे बोले-26 जनवरी को हुआ था देश आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को देश के संविधान दिवस की जानकारी नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। सभी स्कूलों में लगभग एक माह पहले ही गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दिन विद्यार्थी अनेक तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देते हैं, लेकिन अध्यापकों द्वारा इस दिन का महत्व नहीं बताने के कारण विद्यार्थी इससे अनजान दिखाई दिए।
विज्ञापन


यह मामला सफीदों के एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यूट्यूबर द्वारा स्कूल में बच्चे से पूछे सवाल के बाद वायरल हुआ। इसमें बच्चे से पूछा गया था कि आज क्या मनाया जा रहा है। इस पर बच्चे ने बताया कि स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा था। 26 जनवरी को स्वतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाना बताया और कहा कि 26 जनवरी को हमारा देश आजाद हुआ था। इसके बाद दूसरे बच्चे से पूछा तो उनको भी इस दिन के महत्व का नहीं पता मिला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। उन्होंने खुद बताया कि इसके बारे में स्कूल में कुछ बताया नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें