फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रीराम जन्म प्रसंग सुनकर गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गुरुद्वारा गली स्थित श्री शिव शक्ति कृपा मंदिर में चल रहे सामूहिक संगीतमय श्रीरामायण पाठ महोत्सव के दौरान बुधवार को श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जैसे ही व्यास ने भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। इससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में बदल गया।
विज्ञापन

अयोध्या से पहुंचे व्यास मधरेश दास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक कथा नहीं बल्कि मनुष्य के लिए आदर्श आचरण की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने जीवन की विभिन्न भूमिकाओं में अपने कर्तव्यों और मर्यादाओं का पालन किया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उनके जीवन में त्याग, संयम, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का समन्वय दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्म प्रसंग का संदेश तभी सार्थक होगा, जब व्यक्ति भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारे। परिवार में प्रेम, समाज में सद्भाव और जीवन में सत्य को स्थान देना ही श्रीराम के चरित्र से मिलने वाली वास्तविक सीख है।
विज्ञापन

वेदाचार्य दंडी स्वामी डॉ. निगमबोध तीर्थ महाराज ने कहा कि श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति में आदर्श जीवन का प्रतीक है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और मर्यादा बनाए रखी। उनका जीवन व्यक्ति को अधिकारों से पहले कर्तव्यों को महत्व देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से रामायण के संदेश को केवल सुनने तक सीमित न रखने तथा उसके आदर्शों को दैनिक जीवन के आचरण में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें