फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में चेयरमैन ने जल निकासी का जायजा लिया

Mon, 13 Jul 2026 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने सोमवार को वार्ड नंबर 10 का दौरा किया। उन्होंने जल निकासी की समस्या का जायजा लिया। गलियों में गंदा पानी जमा था और नालियां बंद थीं। जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने चेयरमैन को बताया कि जल निकासी व्यवस्था ठप है। घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कई बार शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ। डॉ. संजय जांगड़ा ने बंद नालियों की तुरंत सफाई कराने को कहा। उन्होंने तकनीकी कारणों से पानी निकासी न होने पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना नगरपालिका की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें