फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसआईआर अभियान में नरवाना अव्वल, हरियाणा में चौथा स्थान

Mon, 13 Jul 2026 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 9 नरवाना। सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों को सम्मानित करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना विधानसभा क्षेत्र ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। पूरे हरियाणा में इस अभियान में नरवाना को चौथा स्थान मिला है। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी और एसडीएम जगदीश चंद्र के नेतृत्व में यह कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हुआ।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाना था। बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। पात्र नागरिकों के नाम जोड़े गए और त्रुटियों में सुधार किया गया। आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन भी तेजी से पूरा हुआ। प्रशासन की लगातार निगरानी से यह लक्ष्य समय से पहले हासिल हो सका।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों, निर्वाचन शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची आवश्यक है। निर्वाचन आयोग का यह अभियान प्रत्येक पात्र मतदाता को सूची में शामिल करने के लिए था। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, युवा क्लबों, पंचायत प्रतिनिधियों, पार्षदों, स्वयंसेवकों और जागरूक नागरिकों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें