फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका उप प्रधान की छिनी कुर्सी, दस में से नौ पार्षदों ने विरोध में दिया वोट

विज्ञापन
नपा उप प्रधान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान वोटिंग में भाग लेते पार्षद। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना नगरपालिका में बुधवार को उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान हुआ। इसमें 10 पार्षदों ने भाग लिया। मतदान एसडीएम दलबीर सिंह की देखरेख में हुआ। नौ पार्षदों ने नपा उप प्रधान के खिलाफ मतदान किया। उप प्रधान के पक्ष में केवल उनका अपना वोट रहा। इससे उपप्रधान की कुर्सी चली गई। नपा के पार्षदों ने 22 जून को डीसी के सामने अविश्वास प्रस्ताव की मांग रखी थी। वोटिंग प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। वार्ड छह से पार्षद विजय कुमार उपप्रधान थे। वोटिंग के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। अब नए उपप्रधान का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन पार्षदों ने नहीं लिया भाग
जुलाना नगरपालिका में 13 पार्षद चुने जाते हैं। इनमें से दस ने वोटिंग में भाग लिया। वार्ड नंबर पांच से सुदेश देवी, वार्ड सात से पुष्पा तायल तथा वार्ड आठ से ऋषिराम ने मतदान में भाग नहीं लिया। दस पार्षदों में से नौ ने प्रधान के खिलाफ वोटिंग की।
अब नए उप प्रधान के लिए जुगाड़ शुरू
जुलाना नगरपालिका में उप प्रधान का पद अब खाली हो गया है। ऐसे में पार्षदों में उप प्रधान के लिए जोड़-जुगाड़ शुरू हो गया है। हालांकि इसके लिए पांच पार्षद प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह समय ही बताएगा कि कुर्सी किसको मिलती है।
विज्ञापन

उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए सभी 13 पार्षदों को नोटिस देकर बुलाया गया था। इनमें से 10 ने भाग लिया और नौ ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाले, जबकि प्रस्ताव के खिलाफ एक ही वोट डाला गया। दलबीर सिंह, एसडीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें