फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठ माह पहले बनी सीसी की सड़क धंसी, राहगीर परेशान

विज्ञापन
01जेएनडी44: रोहतक रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंस के पास धंसी सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद की ओर आठ माह पहले बनाई गई सीसी की सड़क आठ फीट गहराई व 10 फीट चौड़ाई तक धंस गई और यहां पर बड़ा हादसा होने से टल गया। जब सड़क धंसी तो उस समय एक ट्रक वहां से गुजरा रहा था और वह पलटने से बच गया।
सूचना पुलिस व संबंधित विभाग को दी गई। फिर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई। आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर, कांग्रेस नेता महावीर कंप्यूटर, समाजसेवी राजकुमार गोयल भी मौके पर पहुंचे और नगर परिषद पर सड़क निर्माण में लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने डीसी से सड़क के निर्माण में बरती गई लापरवाही में जांच व दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद में सड़क धंसने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी शहर के कई इलाकों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि सड़क का धंसना इस बात को सिद्ध करता है कि जनता के कमाए पैसे की कैसे बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोर ही नहीं मिट्टी चोर भी है।
विज्ञापन

सड़क के ध्वस्त हो जाने से आमजन में रोष
आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि सड़क के ध्वस्त हो जाने से आमजन में रोष है। यह विभागीय अधिकारियों के निर्माण सामग्री और गुणवता पर सवाल खड़ा करता है। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि उन्होंने इस सड़क के निर्माण को लेकर कई महीनों तक आंदोलन किए थे। इसके बाद भी यह सड़क घटिया निर्माण सामग्री लगाकर बनाई गई। सड़क धंसने के कारण दिनभर पुरानी अनाजमंडी, रानी तालाब से अंडरपास तक वाहनों का जाम लगा रहा। इस कारण घंटों तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे लेकिन व्यवस्थाओं को बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कोई काम नहीं किया गया।

01जेएनडी44: रोहतक रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंस के पास धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें