फोटो 015एसएफडीएम2 रजबहा टूटने के बाद बंद करने की कोशिश करते किसान। संवाद
सफीदों। गांव खरकड़ा और सिंहपुरा के बीच से गुजर रहा रजबहा टूट जाने से आसपास की खाली जमीन के साथ-साथ धान की फसल में पानी भर गया। किसानों ने सिंचाई विभाग को अवगत कराया जिसके बाद विभाग ने पानी की सप्लाई बंद करवाई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रजबहा की दीवार में चूहों चूहों ने बिल बना रखा था। बिल में पानी भरने से दीवार कमजोर होकर टूट गई।
सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी के कट्टे लगाकर रजबहा को अस्थायी रूप से बंद किया। वहीं किसानों ने अपने स्तर पर बुलडोजर की मदद से मिट्टी डालकर टूटी दीवार को ठीक करवाया।
बताया जा रहा है कि इस स्थान पर रजबहा टूटने की यह तीसरी घटना है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय दीवार का स्थायी समाधान कराया जाए क्योंकि उन्हें जल्द ही फसलों की बुवाई करनी है और भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न आए।