फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गढ़ी थाने की चाहरदीवारी और पुलिस लाइन की सड़कें होंगी अपग्रेड, खर्च होंगे 2.64 करोड़

विज्ञापन
26जेएनडी04: पुलिस लाइन में जर्जर हुए मकान जिनका सुधार करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में पुलिस विभाग से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण कार्यों पर करीब 2 करोड़ 63 लाख 51 हजार 902 रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे गढ़ी थाना परिसर में 9 फीट 6 इंच ऊंची चाहरदीवारी का निर्माण कर उसके ऊपर कंसर्टिना वायर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जींद पुलिस लाइन में सड़कों को अपग्रेड करने के साथ सरकारी क्वार्टरों की विशेष मरम्मत और इंस्पेक्टर व एनजीओ आवासों तक नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कशॉप की वार्षिक मरम्मत भी कराई जाएगी। इन कार्यों से पुलिस परिसरों की सुरक्षा, आवासीय सुविधाओं और रोजमर्रा के कामकाज में सुधार होने की उम्मीद है।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन और लोक निर्माण विभाग की ओर से यह टेंडर जारी किए गए हैं। गढ़ी थाना परिसर की चारदीवारी के निर्माण पर 77,97,112 रुपये खर्च किए जाएंगे। चारदीवारी की ऊंचाई 9 फीट 6 इंच रखी गई है और इसके ऊपर कंसर्टिना वायर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्य को पूरा करने के लिए 180 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। थाना परिसर की सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऊंची चारदीवारी और कंसर्टिना वायर से परिसर में अनधिकृत प्रवेश को रोकने में मदद मिलेगी। इससे थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों, महत्वपूर्ण दस्तावेजों, वाहनों और अन्य सरकारी संसाधनों की सुरक्षा भी बेहतर हो सकेगी।
जींद पुलिस लाइन में सबसे बड़ा कार्य 1 करोड़ 75 लाख 55 हजार 790 रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके तहत पुलिस लाइन की सड़कों का अपग्रेडेशन किया जाएगा। साथ ही सी-49 से सी-64 तक सरकारी क्वार्टरों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
इंस्पेक्टर और एनजीओ के आवासों तक नई पेयजल लाइन बिछाने का काम भी इसी प्रोजेक्ट में शामिल है। पुलिस लाइन में सड़कों की स्थिति बेहतर होने से पुलिस कर्मचारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खराब या क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और बारिश के दौरान परिसर में आवाजाही भी सुगम हो सकेगी।
सरकारी क्वार्टरों की विशेष मरम्मत से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। आवासों तक नई पेयजल लाइन पहुंचने से स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 365 दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है।

मैकेनिकल वर्कशॉप की 4.99 लाख से होगी मरम्मत
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कशॉप की वार्षिक मरम्मत के लिए 4,99,000 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। मैकेनिकल वर्कशॉप की मरम्मत होने से विभागीय वाहनों और मैकेनिकल कार्यों के लिए परिसर की सुविधाओं में सुधार होगा। इससे वाहनों की मरम्मत और रखरखाव से जुड़े कार्य अधिक व्यवस्थित तरीके से किए जा सकेंगे।
बाक्स
परियोजनाओं पर करीब 2.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे इनमें पुलिस लाइन का काम सबसे बड़ा है, जबकि गढ़ी थाने की चारदीवारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन कार्यों के पूरा होने से एक ओर जहां गढ़ी थाना परिसर की सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारियों को बेहतर सड़क, आवास और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। -ललित नाडा, एक्सईन हरियाणा पुलिस आवास निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें